Saturday, June 16, 2018

'गोल्ड' का नया टीजर रिलीज, खड़े होने की अपील कर बजाया गया अंग्रेजों का राष्ट्रगान

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'गोल्ड' का नया टीजर रिलीज हुआ है। टीजर में सबसे पहले नेशनल एंथम के लिए खड़े होने का निवेदन किया गया है। इसके तुरंत बाद अंग्रेजों का राष्ट्रगान बजाया गया है। हालांकि, यहां टीजर का उद्देश्य गलत नहीं है। ब्रिटिश नेशनल एंथम पूरे होने के बाद सवाल किया गया है कि आपको कैसा महसूस हुआ? दरअसल, यहां यह बताया गया है कि हम 200 सालों तक अंग्रेजों के नेशनल एंथम के लिए खड़े होते रहे और फिर एक अकेले आदमी के ख्वाब ने गोरों को हमारे राष्ट्रगान के सामने खड़ा कर दिया था। 'गोल्ड' डायरेक्टर रीमा कागती की फिक्शन ड्रामा फिल्म है। 15 अगस्त को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में अक्षय एक बंगाली हॉकी प्लेयर के रोल में दिखाई देंगे, जो अपनी जिद से इंडिया के लिए गोल्ड मैडल जीतकर दुनिया में तिरंगे को ऊंचा कर देता है। फिल्म का प्लॉट 1946 का है, जब देश में ब्रिटिश शासन था। फरवरी में भी फिल्म का एक टीजर रिलीज हुआ था, जिसमें देशवासियों को प्राउड फील कराने वाले डायलॉग्स थे।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर via Faaltoo News http://bit.ly/2t1RMwK

No comments:

Post a Comment