Sunday, June 17, 2018

सलमान खान के लिए बुरी खबर, फेसबुक पर लीक हुई 'रेस 3'

ईद के मौके पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' को बॉक्सऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। दो दिन में फिल्म ने करीब 67 करोड़ रुपए की कमाई की है। लेकिन फिल्म की टीम के लिए बुरी खबर है। दरअसल, फिल्म लीक हो गई है। एक्शन से भरपूर मल्टीस्टारर फिल्म सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर लीक हो गई है। कई यूजर्स ने थिएटर के डबिंग प्रिंट को फेसबुक पर अपलोड कर दिया है। इसे कई ग्रुप्स और यूजर्स ने शेयर भी किया है। बता दें कि 'रेस 3' बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई कर रही है। लेकिन सोशल मीडिया पर लीक हो जाने के बाद इसकी कमाई पर असर पड़ सकता है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर via Faaltoo News http://bit.ly/2ldECbC

No comments:

Post a Comment